झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा का संकल्प

* ग्राम गर्रा में आदर्श दानपात्र एवं जनसहयोग से राहत सामग्री का वितरण

* बालाघाट जिले में मानवता और संवेदना की मिसाल ग्राम गर्रा 

बालाघाट / शैलेंद्र सिंह सोमवंशी :- ग्राम गर्रा में आदर्श दानपात्र संस्था के तत्वावधान और जनसहयोग से झुग्गी-झोपड़ी में निवास कर झाड़ू बनाकर जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा एवं सहयोग का सराहनीय अभियान चलाया गया। इस पहल के अंतर्गत कुल 7 निर्धन परिवारों का चयन कर उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया गया।


* कड़ाके की ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण :- सेवा अभियान के दौरान चयनित परिवारों के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, ताकि सर्द मौसम में उन्हें ठंड से बचाव और आवश्यक राहत मिल सके। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक सहारा बनते है।


* किशोरियों को सैनिटरी पैड व स्वच्छता पर मार्गदर्शन :- कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को जागरूक बनाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन के प्रति प्रेरित करना रहा।


* मानवीय उद्देश्य, समाज में सहयोग और संवेदना का संदेश :- इस सेवा अभियान का प्रमुख उद्देश्य कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना, ठंड से सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ। साथ ही यह भाव सुदृढ़ किया गया कि जरूरत की घडी में कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं होता।


* दानदाताओं और स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय :- इस मानवीय पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं भक्त प्रह्लाद पटले, अमित सूर्यवंशी, अनुप गुप्ता, आशालता वैद्य, स्वर्णदलता भालाधरे, इंदिरा डोगरे, प्रियंका जैन सहित समस्त जनसहयोगियों और स्वयंसेवकों के प्रति आदर्श दानपात्र संस्था ने हृदय से आभार व्यक्त किया।


आदर्श दानपात्र संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा, सहयोग और जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post