* नगरदेवला में 93 दिव्यांगों को प्रति व्यक्ति 4,800 रुपये की सहायता
* 2020 - 21 से 2024 - 25 की अवधि का निधि वितरित
* ग्रुप ग्रामपंचायत की पहल से दिव्यांगों को सीधी आर्थिक मदद
* सम्मान समारोह में ग्रामपंचायत पदाधिकारियों का अभिनंदन
* वंचित लाभार्थियों को शीघ्र मिलेगी सहायता - ग्रामपंचायत प्रशासन
नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- वर्ष 2020 - 21 से 2024 - 25 की अवधि के 5 प्रतिशत दिव्यांग निधि के अंतर्गत कुल 4,55,607 रुपये की राशि 93 दिव्यांग लाभार्थियों में वितरित की गई। नगरदेवला की ग्रुप ग्रामपंचायत द्वारा प्रत्येक दिव्यांग को 4,800 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिव्यांग संगठनों की ओर से शुक्रवार, 13 फरवरी को सरपंच, उपसरपंच, ग्रामसेवक एवं ग्रामपंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिक्षा किरण काटकर, उपसरपंच निशा चंद्रकांत चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी शरद शांताराम पाटील, एस. के. पवार विद्यालय के प्राचार्य किरण काटकर, हाजी अब्दुल गनी शेठ, सहित ग्रामपंचायत सदस्य ज्योती अरविंदसिंह परदेशी, नूर बेग सुपडू बेग, राजेंद्र बाजीराव महाजन, कल्पना भगवान चौधरी, सुवर्णा पंकज पाटील, पूनम सुशील परदेशी, महेश पाटील, अरविंद सिंह परदेशी, चंद्रकांत चौधरी, तसकीन सैयद आदी उपस्थित थे। साथ ही पत्रकार शैलेंद्र बिरारी, जावेद शाह, जितेंद्र परदेशी, फारुक शेख, ग्रामपंचायत के वरिष्ठ लिपिक प्रकाश परदेशी, कर्मचारी संदीप पाटील तथा दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य बडी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमर बेग सांडू बेग ने किया।
* दिव्यांगों के लिए योजनाओं की गारंटी - सरपंच प्रतिक्षा काटकर :- सरपंच प्रतिक्षा किरण काटकर ने कहा कि शासन की जो भी योजनाएं दिव्यांगों के लिए उपलब्ध है, उन्हें ग्राम स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का ग्रामपंचायत प्रयास करेगी। दिव्यांग भाई-बहनों को उनके अधिकार के सभी लाभ दिलाने के लिए ग्रामपंचायत प्रतिबद्ध है।
* वंचित लाभार्थियों को शीघ्र सहायता - ग्राम विकास अधिकारी शरद पाटील :- ग्राम विकास अधिकारी शरद शांताराम पाटील ने बताया कि इस चरण में जो दिव्यांग लाभार्थी वंचित रह गए होंगे, उन्हें आगामी 10 से 15 दिनों में आवश्यक दस्तावेज, विशेषकर यूडीआईडी (UDID) प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद सहायता दी जाएगी। किसी भी पात्र दिव्यांग को लाभ से वंचित न रखने का प्रशासन प्रयास करेगा।
* दिव्यांग संगठनों का आभार :- दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्रामपंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बडी राहत है और दैनिक जरूरतों में सहायक होगी।
5 प्रतिशत दिव्यांग निधि का पारदर्शी वितरण, प्रशासन की सकारात्मक भूमिका और शेष पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता देने की घोषणा से नगरदेवला ग्रामपंचायत का यह उपक्रम दिव्यांगों के लिए आश्वस्तिदायक और राहत देने वाला सिद्ध हुआ
