* महिलाओं की जांच को मिला शानदार प्रतिसाद
* ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया, मर्क स्पेशालिटीज की पहल से स्वास्थ्य जनजागरण
खोपोली / मानसी कांबले :- ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया और मर्क स्पेशालिटीज प्राइवेट लिमिटेड (मुंबई - खोपोली) के संयुक्त तत्वावधान में पहल से शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सुभाषनगर गणपति मंदिर परिसर में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढाने और समय पर जांच के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।
शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, स्तन जांच, नेत्र परीक्षण के साथ-साथ महिलाओं के लिए गर्भाशयमुख कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की जांच की गई। विभिन्न बीमारियों की प्राथमिक जांच के बाद विशेषज्ञ डॉंक्टरों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को रियायती दरों पर चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
इस शिविर में डॉं. तृप्ती पोयरेकर (स्त्रीरोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ), डॉं. सिमरन थोरात (कैंसर विशेषज्ञ), डॉं. निधी अग्रवाल तथा डॉं. योजना तळपडे ने महिलाओं की विस्तृत जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह दी।
लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट (नेत्र अस्पताल, पनवेल) की ओर से नेत्र विशेषज्ञ अश्विनी बोडके और मालिका तेवर ने आंखों की जांच की।
प्रोजेक्ट लीडर विठ्ठल ठाकरे, हेल्थ एक्सिलरेटर सरिता पेंदाम, कम्युनिटी मोबिलाइजर रविना गायकवाड तथा एडवोकेट प्रल्हाद बट्टेवार ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आशा सेविका योगिता मुके, श्रावणी जंगम, मुस्कान सैयद, वृषाली कांबळे, माधवी कोचुरे और स्वास्थ्य सेविका मुक्ता सूर्यवंशी व ए. साठे ने भी सक्रिय सहयोग किया।
इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष एवं स्वीकृत नगरसेवक डॉ. सुनील पाटील ने शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने स्वयं जांच कराकर लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रल्हाद बट्टेवार ने किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संपत गाढवे, अशोक गिलबिले, संतोष गायकवाड, पत्रकार मानसी कांबळे तथा आशा सेविका योगिता मुके का पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मान किया गया।
ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया और मर्क स्पेशालिटीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से खोपोली परिसर में पिछले डेढ़ वर्ष से निरंतर स्वास्थ्य जनजागरण के उपक्रम चलाए जा रहे है।
‘प्रकल्प निरामया’ के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य समूह बनाकर मासिक प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जागरूकता, जनजागरण रैली, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण जैसे उपक्रम संचालित किए जा रहे है।
सुभाषनगर में आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढी है। स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई है।
