महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का लामता दौरा, जैन भवन में हुआ भव्य स्वागत

लामता / संवाददाता :- महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय महासचिव सोहन वैध, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप भंडारी, डायरेक्टर तरुण सुराना, रीजन सेक्रेटरी राकेश सचान, ट्रस्टी श्री अभय सेठिया तथा जोन चेयरमैन विशाल राउत का मंगलवार शाम 5 बजे लामता नगर स्थित जैन भवन में महाकौशल जोन के लामता केंद्र में आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात लामता केंद्र के अध्यक्ष सुशील कोचर ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए संगठन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा की।


अंतरराष्ट्रीय महासचिव सोहन वैध ने अपने संबोधन में महावीर इंटरनेशनल द्वारा देश-विदेश में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप भंडारी ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यों व गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनके विचार भी जाने।


इस बैठक में लामता सरपंच हुलासमल कोचर, डॉं. दिनेश मीनावा, प्रदीप जैन, मनोज जैन, अतुल अग्रवाल, शत्रुध्न ठाकरे, निर्दोष श्रीवास्तव, सुनील पाठक, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, शिवम असाटी, डी. एल. हिरेंद्रवार, आकाश जैन, राजेंद्र मानेश्वर, अभिषेक गुप्ता, मोनू असाटी सहित महावीर इंटरनेशनल लामता के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने लामता केंद्र द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग व मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post