बीएमसी के उद्यान अधीक्षक जितेंद्रसिंह परदेशी का मुस्लिम पंच कमिटी द्वारा सम्मान

* नगरदेवला में सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- नगरदेवला के सुपुत्र तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के उद्यान अधीक्षक (क्लास-1) जितेंद्रसिंह विठ्ठलसिंह परदेशी का नगरदेवला मुस्लिम पंच कमिटी की ओर से भावपूर्ण सम्मान किया गया। यह सम्मान प्रजासत्ताक दिवस की पूर्व संध्या पर, रविवार 25 जनवरी 2026 को मुस्लिम कब्रस्तान परिसर में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जितेंद्रसिंह परदेशी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द की भावना से मुस्लिम कब्रस्तान के लिए नारियल, आम, चीकू सहित विविध फलों और फूलों के 100 से अधिक पौधे भेंट स्वरूप दिए थे। हाल ही में वे नगरदेवला आए थे और उन्हीं पौधों की स्थिति देखने के लिए कब्रस्तान पहुंचे थे। पौधे आज पेड़ों का रूप ले चुके है और हरियाली से परिसर को समृद्ध कर रहे है।


इस अवसर पर मुस्लिम पंच कमिटी ने उनके इस निःस्वार्थ योगदान को सराहते हुए शाल, पुष्पहार देकर उनका सत्कार किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम में कमिटी के चेयरमैन नूर बेग सुफडू बेग, शेख अब्दुल गनी कमरोद्दीन, हबीब खान हनीफ खान, प्रदीप भोलासिंह परदेशी, सादिक अब्दुल रशीद बागवान, जुबेर खान सलीम खान सहित अनेक मान्यवर व ग्रामस्थ उपस्थित थे।


कमिटी सदस्यों ने कहा, “ये पेड़ केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि दो समुदायों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।” प्रजासत्ताक दिन की पूर्व संध्या पर हुआ यह कार्यक्रम नगरदेवला में हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post