प्राचार्य किरण काटकर को ‘शिलेदार सम्मान पुरस्कार’

* लोकमत परिवार द्वारा जिले में उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्य का सम्मान

नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- नगरदेवला स्थित सरदार एस. के. पवार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के. एन. काटकर को लोकमत परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ‘शिलेदार सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह गौरव समारोह 6 दिसंबर 2025 को बडे उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस सम्मान समारोह में विधायक राजूमामा भोले, पूर्व सांसद डॉं. उल्हास पाटील, जिलाधिकारी रोहन घुगे, लोकमत के संपादक विजय बाविस्कर, रोहित निकम, अनुप अग्रवाल एवं रस्तोगी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

लोकमत परिवार की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों का इस अवसर पर सम्मान किया गया। इसमें नगरदेवला के सुपुत्र, कर्तव्यनिष्ठ प्राचार्य के. एन. काटकर के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी एवं नगरदेवला नगर की प्रथम नागरिक, सरपंच श्रीमती प्रतीक्षा किरण काटकर को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता वृद्धि, सामाजिक उपक्रमों में सक्रिय सहभाग, कृषि एवं व्यवसाय क्षेत्र में योगदान जैसे बहुआयामी कार्यों की दखल लेते हुए लोकमत परिवार ने प्राचार्य काटकर को ‘शिलेदार सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया, ऐसा आयोजकों ने बताया। अपने कार्यकाल में काटकर सर ने विद्यालय का सर्वांगीण विकास करते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया है।

इस सम्मान पर ग्राम शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुभाष थेपडे, मानद सचिव शिवनारायण जाधव, संचालक किशोर पाटील, जगन्नाथ पाटील, वामन पाटील, नथू पाटील और अब्दुल गनी शेट ने प्राचार्य काटकर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके कार्य की विशेष सराहना की। साथ ही उपप्राचार्य वी. बी. गहरवाल, पर्यवेक्षक वाय. डी. ठाकूर, डी. पी. राजपूत तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह सम्मान न केवल नगरदेवला ग्राम, बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय बना है। कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने यह भावना व्यक्त की कि यह उपलब्धि प्राचार्य किरण काटकर के कार्य को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाली साबित होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post