मुझे एक मौका दें, खोपोली का चेहरामोहरा बदलकर दिखाऊंगा!


* महायुति के उम्मीदवार कुलदीपक शेंडे का मतदाताओं से सीधा आवाहन : खोपोली नगर परिषद चुनाव 2025

खोपोली / फिरोज पिंजारी :- नगर परिषद चुनाव 2025 जैसे ही नजदीक आ रहे है, महायुति के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुलदीपक शेंडे ने मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए खोपोली के सर्वांगीण विकास का वादा किया है। 19 नवंबर को धाकटी पंढरी स्थित विठ्ठल मंदिर में दर्शन लेकर उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

* नगराध्यक्ष बना तो खोपोली का भविष्य बदल दूंगा - कुलदीपक शेंडे :- मतदाताओं से बातचीत में शेंडे ने अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं को स्पष्ट किया।

- पेयजल समस्या का स्थायी समाधान :- उन्होंने कहा, खोपोली से बहने वाली पातालगंगा नदी सालभर पानी देती है, लेकिन जलसंग्रह और शुद्धिकरण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मैं चुने जाने पर सबसे पहले पानी संग्रह परियोजना, जलशुद्धिकरण और वितरण व्यवस्था पर काम करूंगा।


- पातालगंगा नदी को पर्यटन का केंद्र बनाऊंगा :- नदी के दोनों किनारों पर चौपाटी की तर्ज पर सौंदर्यीकरण, वॉकवे, लाइटिंग और मनोरंजन क्षेत्र विकसित करूंगा, ताकि खोपोली पर्यटन के नक्शे पर उभर सके।


- शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करूंगा :- विशेषकर शिलफाटा, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और इंदिरा चौक की ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। बाजारपेठ, दीपक होटल, सागर प्लाजा और सब्जी मार्केट क्षेत्र में नियोजित यातायात मार्ग तैयार किए जाएंगे।


- सडक, पानी, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाएँ मजबूत करूंगा :- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिक सुविधाएँ उपलब्ध करूँगा। नए रास्ते, बेहतर स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दूंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन - हर क्षेत्र में खोपोलीकरों को राहत देने वाले फैसले लिए जाएंगे।


- खोपोली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाऊंगा :- उन्होंने कहा, यह केवल मेरा सपना नहीं, बल्कि खोपोलीकरों से किया गया वादा है। एक मौका दीजिए… शहर का चेहरामोहरा बदलकर दिखाऊंगा।


* विकास की परंपरा आगे बढ़ाएँ, महायुति को विजयी करें :- शेंडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में खोपोलीकरों ने विधायक महेंद्र थोरवे को समर्थन देकर जीत दिलाई। इसके बाद शहर में करोड़ों रुपये का विकास निधि आया और कई आधारभूत सुविधाएँ विकसित हुईं। अब नगर परिषद भी महायुति के पास आएगी, तो शहर का विकास दुगुनी गति से होगा।


* एक मौका दें - खोपोली को विकास के रथ पर आगे ले जाऊंगा :- इसी भावनात्मक संदेश के साथ कुलदीपक शेंडे ने खोपोलीकरों से समर्थन की अपील की। महायुति के सभी नेता विधायक महेंद्र थोरवे, विधायक प्रशांत ठाकूर, पूर्व विधायक सुरेश लाड तथा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शेंडे के प्रचार में जुटे हुए है। नगराध्यक्ष तथा नगरसेवक पद के महायुति उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरे जोश के साथ अभियान चलाया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post