* दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में चेयरमैन एवं ब्रांड एंबेसडर मोहित नवानी ने की घोषणा
दिल्ली / संवाददाता :- अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा राजस्थान में मेडिकल सेल के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह सहारण चुंबकीयागढ़ की नियुक्ति की गई है। यह घोषणा संगठन के चेयरमैन एवं ब्रांड एंबेसडर मोहित नवानी ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की।
नवानी ने बताया कि महेंद्र सिंह सहारण लंबे समय से सामाजिक कार्य, किसान हित, शिक्षा सुधार और मेडिकल सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनके समर्पण, सामाजिक सोच और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से पूरे चूरू जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है।
नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महेंद्र सिंह सहारण ने कहा की, मैं संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए मानव अधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करूंगा।
गौरतलब है कि संगठन मानव अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है।
