हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर सुर साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

नवी दिल्ली / सीमा रंगा इन्द्रा :- सुर साहित्य परिषद संस्था के सौजन्य से हिंदी पखवाड़े के अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष अनुराधा पाण्डेय के आवास पर एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ महनीय कवियों की पावन उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी के पूर्व निदेशक लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने की। मुख्य अतिथि की भूमिका वरिष्ठ कवयित्री ममता किरण ने निभाई। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ शायर विवेक कवीश्वर मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय कवयित्री, संचालिका सोनिया अक्स सोनम ने किया।


अन्य आमंत्रित कवियों में संस्था के संस्थापक डॉं. संजय जैन, महासचिव डॉं. उर्वी ऊदल, निशांत जैन, कोषाध्यक्ष अनुराधा पाण्डेय, बीएसएफ कमांडेंट अशोक दुबे, भास्कर आनंद, लोकप्रिय शायर, संजीव निगम, अवधेश कुमार, अक्षय कुमार, मणि अभय मिश्रा और विकास मिश्र शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कविता पाठ का पुरस्कार मणि मिश्रा को मिला। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अनुराधा पाण्डेय की वाणी वंदना से हुआ।तत्पश्चात प्रथम कवि के रूप में विकास मिश्र ने मीडिल क्लास आदमी की जीवन शैली पर अपनी कविता सुनाई जिसे सभी ने पसंद किया। भास्कर आनंद की कविता शानदार रही।संजीव निगम की गजल बहुत शानदार रही। उर्वी ऊदल ने शानदार प्रस्तुति दी। मणि मिश्रा के गीत को सभी ने सराहा, विवेक कवीश्वर की लाजबाव प्रस्तुति रही, ममता किरण ने अद्भुत काव्य प्रस्तुति दी। सोनिया अक्स सोनम का संचालन और काव्य पाठ शानदार रहा।अशोक दुबे ने शानदार प्रस्तुति दी।अनुराधा पाण्डेय ने सुन्दर काव्य पाठ किया। संजय जैन के शेर और गजलें शानदार रही। निशांत जैन ने शानदार प्रस्तुति दी। अक्षय कुमार ने बढ़िया काव्य पाठ किया।अवधेश ने सुन्दर प्रस्तुति दी।अंत में अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी कवियों के काव्य पाठ की समीक्षा भी की और अपना शानदार काव्य पाठ भी किया। अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post