मुंबई / मानसी कांबले :- पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक फिरोज बशीर पिंजारी को International Journalism Council द्वारा “Certificate of International Recognition in Journalism & Mass Communication” से सम्मानित किया गया है।
समाज की आवाज को निडरता और निष्पक्षता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार फिरोज बशीर पिंजारी को हाल ही में उनके अमूल्य योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मान्यता प्रदान की गई।
पत्रकार फिरोज पिंजारी वर्तमान में केपी न्यूज ग्रुप (KP News Group) के प्रमुख है। वे दैनिक कोकण प्रदेश न्यूज (मराठी), दैनिक कोकण प्रजा (हिंदी), केपी न्यूज स्पार्क (KP News Spark), केपी न्यूज नेशन (KP News Nation), केपी खान्देश प्लस न्यूज (KP Khandesh Plus News), केपी मिस्ट्री कास्ट (KP Mystery Cast), कोकण प्रवाह और केपी न्यूज खोपोली (KPNews khopoli) जैसे कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं प्रकाशनों के संपादक भी है।
साथ ही, वे DK Foundation and Freedom and Justice (Human Rights Protection) के महाराष्ट्र राज्य डिप्टी चीफ ऑब्जर्वर है। इसके अलावा, वे न्यूज जर्नालिस्ट असोसिएशन (News Journalist Association) के संस्थापक अध्यक्ष भी है।
पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उन्होंने सदैव जनहित की आवाज को बुलंद किया है और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा दिया है। 6 जनवरी 2023 को उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों ‘चौथास्तंभ’ राज्यस्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार (Mass Communication & Journalism) में मास्टर डिग्री तथा राजनीति विज्ञान (Political Science) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जलगांव, पुणे, सोलापुर, दिल्ली (नोएडा), हैदराबाद, पनवेल और मुंबई सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व चैनलों में कार्य करने के बाद, वे पिछले कुछ वर्षों से खोपोली (जि. रायगड) में केपी न्यूज ग्रुप का संचालन कर रहे है।
उनकी कलम से रायगड, खोपोली, खालापूर, कर्जत सहित महाराष्ट्र के हजारों विषयों पर समाचार प्रकाशित हुए है। अन्याय के खिलाफ उनकी लेखनी के कारण अनेक लोगों को न्याय मिला है। कोकण उनकी कर्मभूमि और खान्देश उनकी जन्मभूमि है। वे नगरदेवला गांव के सुपुत्र है।
यह सम्मान उनके अब तक के उल्लेखनीय कार्य, नेतृत्व क्षमता और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान की वैश्विक स्वीकृति है।