* नगरदेवला – किन्ही मार्गे सिल्लोड, सोयगांव, छत्रपति संभाजीनगर मार्ग की है नितांत आवश्यकता
* खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में सुधार के साथ विकास के नए रास्ते खुलेंगे
नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- पाचोरा तहसील का नगरदेवला गांव ऐतिहासिक पहचान रखता है। यहां पवार परिवार ने वर्षों से सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों के जरिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगरदेवला इस क्षेत्र का अहम ग्रामीण केंद्र है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते है। लेकिन आज भी यह गांव विकास से वंचित है।
वर्तमान में नगरदेवला की ओर जाने वाले अधिकांश रास्ते कच्चे है। बरसात के दिनों में ये दलदल बन जाते है, जिससे किसानों को फसल बाजार तक ले जाने में परेशानी होती है, मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते और छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पडता है। इसलिए ग्रामसभा में ठराव लेकर नगरदेवला को प्रमुख कस्बों से पक्की सड़कों द्वारा जोड़ना जरूरी है। खासतौर पर नगरदेवला को किन्ही मार्गे सिल्लोड, सोयगांव के रास्ते छत्रपति संभाजीनगर जिले से जोडा जाएं तो आसपास के गांवों का संपर्क बढ़ेगा। इससे खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं मजबूत होंगी। यही मांग "डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस" मानवाधिकार संगठन ने की है।
यदि नगरदेवला से छत्रपति संभाजीनगर की ओर नया मार्ग बनता है तो 20–30 बडे और 30–40 छोटे गांव सीधे नगरदेवला और आपस में जुड जाएंगे। इसका लाभ लगभग 50 हजार से 1 लाख की आबादी को होगा। इस कदम से खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में बडा सुधार आएगा और नगरदेवला इस क्षेत्र के विकास का केंद्र (हब) बन सकता है।
नगरदेवला ऐतिहासिक गांव है, जिसकी पहचान पवार परिवार और सभी समाजों ने मिलकर बनाए रखी है। लेकिन यदि पक्की सड़कें और नए मार्ग विकसित होते है, परिवहन साधन बढते है, तो गांव और नागरिकों को आधुनिक विकास के दरवाजे भी खुलेंगे। साथ ही नगरदेवला गांव जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिलों को जोड़ने वाला अहम सेतु बनेगा।
* प्रस्तावित प्रमुख मार्ग व पुराने मार्गों के सुधार की आवश्यकता :-
1. नगरदेवला → किन्ही → शिंदोल → पिंपरी → सोयगांव → सिल्लोड → छत्रपति संभाजीनगर
2. नगरदेवला → चाळीसगांव → छत्रपति संभाजीनगर
3. नगरदेवला → नागद (ता. कन्नड, जि. संभाजीनगर)
4. नगरदेवला → चुंचाळे → गालण → तारखेडा → पाचोरा
5. नगरदेवला → नगरदेवला स्टेशन → बाळद → नाचणखेडा → लोहटार → अंतुर्ली → पाचोरा
6. नगरदेवला → नगरदेवला स्टेशन → भडगांव → पाचोरा
7. नगरदेवला → दिघी
8. नगरदेवला → घुसर्डी
9. नगरदेवला → नगरदेवला स्टेशन → कजगाव
* नए मार्गों के लाभ :- नगरदेवला से किन्ही, शिंदोल, सिल्लोड, सोयगांव मार्ग से सीधे छत्रपति संभाजीनगर पहुँचना संभव होगा। यह मार्ग समय और दूरी दोनों मामलों में लाभकारी होगा। साथ ही नगरदेवला से चाळीसगांव, नागद, दिघी, घुसर्डी, टाकली, नगरदेवला स्टेशन मार्गे छत्रपति संभाजीनगर, धुले, नाशिक, पुणे, बीड, जालना, जलगांव, बुलढाणा, नागपुर, अकोला आदि मार्गों से जुड़ने पर गांव का तेजी से विकास होगा। इन मार्गों से किसानों, व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों को बडा लाभ मिलेगा।
डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के पदाधिकारियों ने कहा कि, उन्होंने सरकार से मांग की है कि नगरदेवला को किन्ही मार्गे सिल्लोड, सोयगांव होते हुए छत्रपति संभाजीनगर जिले से जोडा जाए। इन मार्गों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (PMGSY) और राज्य ग्रामीण सडक योजना में शामिल कर तुरंत काम शुरू किया जाएं। इसके लिए संगठन के उत्तर महाराष्ट्र विभागाध्यक्ष डॉं. शरीफ बागवान और उनकी टीम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जलगांव जिला पालकमंत्री गुलाबराव पाटील, पाचोरा-भडगांव विधायक किशोर आप्पा पाटील, केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे और छत्रपति संभाजीनगर के स्थानीय विधायक व सांसद से मिलकर ज्ञापन देने वाले है।