* लुटे हुए 3500 ग्राम सोने के गहने बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
धुले / अनिल बोराडे :- धुले पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया कर 3500 ग्राम सोने के गहने, कार और पिस्टल जब्त किया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी थे।
महाराष्ट्र के धुले शहर के सावरकर पुतला चौक, देवपूर इलाके में मुंबई के सराफा व्यापारी पर हुई शस्त्र लूट की वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया था। सोना लूट मामले में धुले पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय लुटेरों की पूरी टोली को गिरफ्तार कर बडा काम किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 3500 ग्राम सोने के गहने, एक स्विफ्ट कार और एक पिस्टल जब्त किया गया है।
23 जुलाई 2025 की रात करीब 8 बजे की बात है। व्यापारी विनय मुकेश जैन और उनके साथी कर्षण रुपाभाई मोदी शहर में मौजूद थे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए। सभी ने काले मास्क और हेलमेट पहना हुआ था और पिस्टल का धाक दिखाते हुए हमला किया। हमले में तीन गोलियां चली और व्यापारी के पास रखे 3500 ग्राम सोने के गहने, साथ में सोने का बटुआ जबरदस्ती छीनकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पोलिस निरीक्षक श्रीराम पवार ने बताया की, प्रारंभिक जांच में कोई प्रत्यक्ष साक्षी नहीं मिला। लेकिन शहर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध वाहन और नंबर प्लेट का पता लगाया गया। जांच में यह सामने आया कि आरोपी मुंबई से आए थे और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी है। इस जांच में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है जिनका नाम मोहम्मद शहरेयार मोहम्मद इबरार खान (24) (ग्राम बहरापूर, थाना मांधाता, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश), दिलशान इमरान शेख (21) (यहियापूर, थाना दिलीपपूर, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश) ऐसे है। दोनों आरोपी पहले से हत्या के प्रयास के मामलों में भी संदिग्ध थे। पुलिस ने प्रतापगढ़ प्रशासन और अदालत के सहयोग से आरोपियों को धुले लाकर पुलिस आगे की पुछताछ कर रही है।