Be Bold Women एनजीओ द्वार राजपूताना फैशन रनवे और आइकॉनिक अवॉर्ड का आयोजन

 


मुंबई / संवाददाता :- अमृता मिश्रा Be Bold Women की अध्यक्ष है। उनके द्वारा कल अंधेरी पश्चिम मुंबई के एक मॉल के बैंक्वेट में राजपुताना फैशन रनवे का आयोजन किया गया। जो प्राचीन भारत के राजवाड़ा थीम पर आधारित थी। राजस्थान, एमपी और मुंबई के डिजाइनरों ने वहां राजपूताना संग्रह प्रदर्शित किए। अन्य व्यक्ति जिन्होंने इस शो का समर्थन किया है। वे राकेश शेट्टी इवेंट जंक्शन के मालिक, डॉं. नेविली जे कवराना, नेकज़ाद इंटरटेन्मेंट (Entertainment), सबा खान वसई तहसील महिला अध्यक्ष, चार्ल्स विलियम संस्थापक इमोडा एआईएफ, सौम्या सिंह सहसंस्थापक इमोडा एआईएफए, संस्थापक ड्रीम मेकर्स (Dreams Makers), दीपक शेट्टी (Founder D S Entertainment), नवी मुंबई, रायगढ और कोअर समिति इमोडा। रोशनी म्हात्रे शो की शो स्टॉपर थीं। जहां धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत राणे मौजूद रहे। 

बॉलीवुड सूफी गायक राघव कपूर ने अपने सुरों के जादू से लोगों का दिल जीत लिया। शो का आयोजन अमृता मिश्रा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का निर्देशन राकेश शेट्टी ने किया था। शो के क्रिएटिव डायरेक्टर और होस्ट मोहम्मद कैफ शेख थे। कार्यकारी निदेशक सलमान सैय्यद थे। निशांत तिवारी और मेघना सिंह शो की मार्केटिंग हेड थीं। शो की कोरियोग्राफी दीप्ति वोरा ने की। शो के ओपनर चार्ल्स विलियम और रोशनी म्हात्रे, शो स्टॉपर चेतन कोडेरे और वैशु पवार थे। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाले अन्य गणमान्य व्यक्ति थे जयप्रभु लिंगायत, कल्पना सैनी, ईशान मसीह, एंजेल भंडारी और अन्य।

Post a Comment

Previous Post Next Post