राम गुलाम बने वॉईस ऑफ मीडिया प्रदेश उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त

 




मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) / संवाददाता :- जिले के रहने वाले काफी वरिष्ठ अधिवक्ता व वीर दृष्टी वीर का मिर्ज़ापुर जिला संवाददाता पत्रकार राम गुलाम को उत्तर प्रदेश वॉईस ऑफ मीडिया के संगठन उपाध्‍यक्ष पद पर नियुक्‍त किया गया है, जिसमें राम गुलाम को नियुक्‍ति पत्र विराट चेंबर व  प्रदेश अध्‍यक्ष चेंबर कलेक्‍ट्रेट कंपाउंड परिसर  में दिया गया। वहां पर उपस्थित बार एसोसिएशन के कमिश्नर पूूव उपाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे (एडवोकेट) व वॉईस ऑफ मीडिया मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार (एडवोकेट) के.पी न्यूज और सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।


सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार एडवोकेट के द्वार संगठन के बारे में यह बताया गया की, वॉईस ऑफ मीडिया मुंबई से एक राष्ट्रीय संगठन है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज पिंजारी और राष्ट्रीय महासचिव दिव्या कुमारी, अरविंद कुमार (एडवोकेट) केपी न्यूज जो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष है। यह संगठन देशभर में पत्रकारों के लिए पांच बिन्दुओं पर काम कर रहा है। पत्रकार और उसके बच्चों को अच्छी शिक्षा चिकित्सा पेंशन योजना का लाभ खुद का मकान और 10 लाख का बीमा शामिल है। क्या संगठन में देश की 28  राज्य में 40000 से अधिक पत्रकार जुड़े हुए है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार (एडवोकेट) केपी न्यूज और प्रदेश महासचिव राम शिरोमणि शर्मा व उत्तर प्रदेश कमेटी के आदेश से राम गुलाम उत्तर प्रदेश के वॉईस ऑफ मीडिया का उपाध्‍यक्ष पद पर नियुक्‍त किया गया। रामगुलाम उपाध्‍यक्ष होते हुए सभी अधिवक्ता गण और सभी जिले व प्रदेश के पत्रकार लोग ने खुशी जताई।राम गुलाम का कहना है कि मैं संगठन में रहकर सभी पत्रकार बंधुओं के हिट में काम करूंगा उत्तर प्रदेश के किसी भी पत्रकार का कोई उत्पीडन करता है, या उसको धमकाया है तो मैं संबन्धित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही करते हुए देश प्रदेश में फ़ैले हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास करूंगा तथा राष्ट्रीयस्तर अपने संगठन की दिशा निर्देशकों का पालन करूंगा। हमे प्रदेश के वॉईस ऑफ मीडिया कमेटी के संगठन में प्रदेश उपाध्‍यक्ष पद एक पर  शामिल होने पर सभी पत्रकार बंधुओं को एक आशा जगी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post