18 वर्षों की निर्भीक पत्रकारिता को सलाम!

* फिरोज पिंजारी ‘निर्भीक पत्रकारिता गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित

* अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने वाली पत्रकारिता का कोल्हापुर में भव्य सम्मान

कोल्हापुर / खलील सुर्वे :- निर्भीक, निडर और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले दै. कोकण प्रदेश न्यूज व केपी न्यूज के मुख्य संपादक फिरोज पिंजारी को प्रतिष्ठित ‘निर्भीक पत्रकारिता गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को कोल्हापुर के दसरा चौक स्थित श्री शाहू स्मारक भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

मंथन फाउंडेशन, कपिलेश्वर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों की उपस्थिति में फिरोज पिंजारी को सम्मानचिह्न, प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। यह समारोह सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंथन फाउंडेशन के अध्यक्ष सागर शेलके के 40 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोल्हापुर जिला परिषद की बांधकाम एवं स्वास्थ्य सभापति सारिका यशवंत नांदेकर ने की, जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में शिवराज कॉलेज गडहिंग्लज के संस्थापक प्रा. किसनराव कुराडे मौजूद थे।


पिछले 18 वर्षों से फिरोज पिंजारी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में व्याप्त अन्याय, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। अपनी निर्भीक लेखनी, तीक्ष्ण विचारधारा और सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे दै. कोकण प्रदेश न्यूज, दै. कोकण प्रजा, केपी न्यूज सहित कई डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के संपादक के रूप में कार्यरत है। साथ ही न्यूज जर्नालिस्ट एसोसिएशन (NJA) के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे है।


फिरोज पिंजारी ने केवल खबरों तक सीमित न रहकर सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में निर्भीकता से अपनी बात रखकर प्रशासन को जवाबदेह बनाने का कार्य किया है। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पूजन से हुई। विशेष बात यह रही कि पुरस्कार वितरण से पहले कार्यक्रम के आयोजन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और कलाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल है जितेंद्र मोहन चोकाककर - आदर्श राज्य क्रीडा सहकार गौरव पुरस्कार, ह.भ.प. शिवाजी शांताबाई विठ्ठल चौगुले - आदर्श प्रेरणादायी व्यक्तित्व पुरस्कार, दयानंद गणपती निकम - सर्वगुण संपन्न व्यक्तित्व पुरस्कार, शशिकांत जयसिंग लिंबारे - समाजहित पत्रकारिता गौरव पुरस्कार 2026 इसी के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में भी कई मान्यवरों को सम्मानित किया गया।


ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली कई महिलाओं को “नारी शक्ति” पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता, समाजसेवा और युवा क्षेत्र में कार्यरत अनेक लोगों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉं. आश्लेषा चव्हाण, सोनल सुतार, सुप्रिया गोरे, साक्षी गोरे, मोहिनी माने, सुमन सुतार, रजिया आगा सहित कई कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया। महाराष्ट्र ब्लैक कमांडो फोर्स और स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन ज्योती गायकवाड और सचिन वाडकर ने प्रभावी ढंग से किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post