मंसूरी समाज का गौरव : गौसिया आकिब बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

* 'जमिअतुल मंसूर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल मंसूरी की बहू की ऐतिहासिक उपलब्धि

* उत्तर प्रदेश की मंसूरी समाज की पहली महिला सी.ए.

मुंबई-लखनऊ / संवाददाता :- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित सी.ए. फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च 2026 (रविवार) को घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ‘जमिअतुल मंसूर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी की बहू गौसिया आकिब ने सफलता प्राप्त करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (C.A.) की उपाधि हासिल की है।


* कठिन परिश्रम का सुनहरा परिणाम :- सी.ए. की परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर गौसिया आकिब ने यह मुकाम हासिल किया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मंसूरी समाज से सी. ए. बनने वाली वह पहली महिला हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे समाज में गर्व और खुशी का माहौल है।


* लखनऊ में हुआ सम्मान समारोह :- इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में लखनऊ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गौसिया आकिब का अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


* समाज की ओर से बधाइयों की बौछार :- 'जमिअतुल मंसूर’ संगठन सहित मंसूरी समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने गौसिया आकिब को दिल से मुबारकबाद दी है। महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री शेख अब्दुल गनी मंसूरी ने कहा, गौसिया आकिब की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे युवा पीढ़ी अपने सपनों को साकार कर सकती है।


* महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत :- गौसिया आकिब की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। उनकी इस सफलता से मंसूरी समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। आने वाली पीढ़ियों के लिए वे एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरी है।

गौसिया आकिब को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं! 

Post a Comment

Previous Post Next Post