* महिलाओं के लिए विशेष ‘अन्नपूर्णा फेस्टिवल’ व इको-फ्रेंडली कुकिंग प्रतियोगिता
* 2000 महिलाओं को नि:शुल्क स्टील के कटोरे वितरित
* 27 महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी, 5 विजेताओं की घोषणा
चोपडा / महेश शिरसाठ :- चोपडा नगर परिषद की ओर से पहली बार महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम के तहत ‘अन्नपूर्णा फेस्टिवल’ और ‘एनवायरनमेंट फ्रेंडली कुकिंग कॉम्पिटिशन’ का आयोजन शरद चंद्रिका सुरेश पाटिल थिएटर में किया गया। यह कार्यक्रम माझी वसुंधरा अभियान 6.0 और स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की अवधारणा के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छता व सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लताताई चंद्रकांत सोनवणे ने की, जबकि उद्घाटन मेयर नम्रता पाटिल के हाथों हुआ। इस अवसर पर उपमहापौर पंकज बोरोले, मुख्य अधिकारी रामनिवास झंवर, स्वास्थ्य सभापति रमेश शिंदे, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा देवयानी माली, सांस्कृतिक एवं खेल सभापति अमोल पाटिल, ग्रुप लीडर रमाकांत ठाकुर, नगरसेवक प्रवीण देशमुख, दीपक पाटिल, नगरसेविका नेहा जैन, पूजा देशमुख, वंदना बाविस्कर, वैशाली पवार, प्रोबेशनरी मुख्य अधिकारी सागर शेजुल, उपमुख्य अधिकारी संजय मिसर, स्वच्छता निरीक्षक दीपाली सालुंके, कर निरीक्षक संदीप गायकवाड़, नगर अभियान प्रबंधक गणेश पाठक, नगर समन्वयक स्वप्निल धनगर सहित 27 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
* इको-फ्रेंडली कुकिंग प्रतियोगिता बनी आकर्षण :- इको-फ्रेंडली कुकिंग कॉम्पिटिशन में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्वाद के साथ-साथ व्यंजनों की पर्यावरण-अनुकूल प्रस्तुति दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉं. धनश्री महाजन, महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी पूनम ठाकरे और ऑडिटर भारती पाटिल शामिल थीं। प्रतियोगिता में प्रमिला छगन बडगुजर, रंजना विजय चौधरी, रूपाली पवन पाटिल, किरण आनंद चौधरी और अनीता संतोष पारधी को विजेता घोषित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।
* हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में 2000 महिलाओं को उपहार :- हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली 2000 महिलाओं को नगर परिषद की ओर से नि:शुल्क स्टील के कटोरे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। इस पहल को महिलाओं की ओर से काफी सराहना मिली।
* बडी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी :- कार्यक्रम का संचालन प्रणव पाटिल ने किया, जबकि आभार संदीप गायकवाड़ ने माना। कार्यक्रम में बडी संख्या में शहरवासी और महिलाएं उपस्थित रहीं। नगर परिषद की इस पहल की नागरिकों और महिला स्व-सहायता समूहों ने प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी व जागरूकता बढाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
