नगरदेवला में उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

* सर्वदलीय सामूहिक शोकसभा में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामवासियों की बडी उपस्थिति

नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 को विमान दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड गई है और हर ओर गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार, 2 फरवरी 2026 को रात 8 बजे नगरदेवला की बाजारपेठ में अजितदादा पवार प्रेमियों की ओर से सर्वदलीय एवं सामूहिक शोकसभा का आयोजन किया गया।


शोकसभा की शुरुआत में उपस्थित मान्यवरों के हाथों अजितदादा पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें शब्दसुमनों से श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोहर गिरधर पाटील उर्फ रावसाहेब जिभू, सरदार एस. के. पवार विद्यालय के प्राचार्य किरण काटकर, वरिष्ठ प्राध्यापक उमेश काटकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) उत्तर महाराष्ट्र की विभागीय अध्यक्षा अभिलाषा भिला रोकड़े, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य अन्नू मेंबर, रज्जाक शेख, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रनील भामरे, छोटू लोहार उर्फ खलनायक सहित अन्य वक्ताओं ने अजितदादा पवार के नेतृत्व गुणों, विकासोन्मुख राजनीति और आम जनता से उनके आत्मीय संबंधों पर प्रकाश डाला।


शोकसभा में भाजपा नेता प्रणव उर्फ मुन्ना भांडारकर, पूर्व सरपंच नामदेव भावडू पाटील, पूर्व उपसरपंच विलास राजाराम भामरे, पूर्व उपसरपंच सागर पाटील, युवा नेता अभिजीत पवार, विकासो सोसायटी के चेयरमैन मुन्ना काका परदेशी, व्हाईस चेअरमन कैलास पाटील, ग्राम पंचायत सदस्य सुनील राऊळ, सुनील महाजन, विकासो सोसायटी संचालक सुनील तावडे, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सर परदेशी, शिवसेना नेता भैय्या महाजन, अशोक सोन्नी, राजेंद्र रंगराव महाजन, विकी जाधव, सागर जाधव, बंडू नाना काटकर, दत्तू भोई, राजू महाजन, प्रकाश काटकर, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जगताप, पत्रकार सोनू परदेशी, पत्रकार जितेंद्र परदेशी, तथा नगरदेवळा आउट पोस्ट के पुलिस कांस्टेबल दिनेश पाटील सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार और बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गणेश देशमुख ने किया। शांत, अनुशासित और भावुक वातावरण में संपन्न हुई इस शोकसभा में नगरदेवला वासियों ने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई देते हुए “अजितदादा अमर रहें” की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में 2 फरवरी को नगरदेवला के युवक गौरव सतीश राऊल के आकस्मिक निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post