अकोला में रोमांचक क्रिकेट मुकाबले संपन्न

* बडनेरा टीम विजेता, अकोला टीम उपविजेता

* थर्ड ऑल इंडिया खालसा क्रिकेट संघ की ओर से आयोजन

अकोला / संवाददाता :- थर्ड ऑल इंडिया खालसा क्रिकेट संघ की ओर से 21 जनवरी से 26 जनवरी 2026 के दौरान अकोला में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 12 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों और कड़े संघर्ष के बाद बडनेरा क्रिकेट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अकोला क्रिकेट टीम उपविजेता रही।

फाइनल मुकाबले में बडनेरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया और 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि जीती। वहीं, अकोला क्रिकेट टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।


अकोला टीम की सफलता में पिंटू सिंह, सोनू सिंह, रवी सिंह और फतेसिंह का विशेष योगदान रहा। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगातार उम्दा प्रदर्शन कर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इसके साथ ही अकोला टीम की ओर से प्रतियोगिता के दौरान लंगर और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसकी खिलाड़ियों और दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई।


इस क्रिकेट प्रतियोगिता से अकोला के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सफल आयोजन के लिए आयोजकों के साथ-साथ विजेता और उपविजेता टीमों को हर स्तर से बधाइयाँ दी जा रही है। विशेष रूप से अकोला क्रिकेट टीम के उपविजेता बनने पर शहर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post