* लकडी से बने जेसीबी, पोकलैंड और ट्रैक्टर कलाकृतियों को देश में पाँचवां स्थान ; विद्यार्थियों का सम्मान
नगरदेवला / फिरोज पिंजारी :- नगरदेवला स्थित सरदार एस. के. पवार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्र पुरुषोत्तम सुखदेव मिस्त्री और गौरव विनोद मिस्त्री ने अपनी कल्पनाशीलता, परिश्रम और लगन का परिचय देते हुए लकड़ी से जेसीबी मशीन, पोकलैंड मशीन और लातूर ट्रैक्टर की आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कीं। इस अभिनव प्रस्तुति के लिए उन्हें राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में देशभर में पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ।
इस सफलता के पीछे मार्गदर्शक शिक्षक प्रा. उमेश काटकर और प्रा. एस. एच. जोशी का सुनियोजित मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन निर्णायक रहा। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सही दिशा देते हुए कलाकृतियों के सूक्ष्म पहलुओं पर विशेष ध्यान दिलाया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों का माजी जिला परिषद सदस्य तथा शिवसेना जिल्हाप्रमुख रावसाहेब (जिभू) पाटील के हाथों तथा शिवसेना शहर शाखा, नगरदेवला की ओर से भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अविनाश कुडे, अरुण काटकर, प्रकाश परदेशी, अरविंद परदेशी, विनोद परदेशी, रवी पाटील, धनराज चौधरी, सागर पाटील, सोनू परदेशी, रोशन जाधव, गणेश देशमुख, सुनील महाजन, नूर चेयरमैन, सीताराम महाजन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस सफलता से नगरदेवला क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। साथ ही, विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी रचनात्मकता और कला के माध्यम से नवाचार की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उपस्थितों ने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाई प्राप्त हुई है।
