कुलगाम पुलिस ने मात्र दो घंटे में सुलझाया हिट - एंड - रन मामला

* सीसीटीवी फुटेज की मदद से बोलेरो वाहन व चालक की पहचान, वाहन जब्त - आगे की कार्रवाई जारी

कुलगाम / इशफाक वाघे :- कुलगाम पुलिस ने एक घातक हिट-एंड-रन मामले को तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ़ दो घंटे में सुलझा लिया। रविवार सुबह निपोरा, मीरबाज़ार क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई थी। सड़क पार करते समय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। 

जानकारी के अनुसार, अ. अहद खांडे पुत्र अ. खालिक खांडे, उम्र 87 वर्ष, निवासी निपोरा मीरबाज़ार, सड़क पार कर रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत GMC अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


* सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग :- घटना के बाद कुलगाम पुलिस ने तुरंत इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। विश्लेषण के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान सफेद महिंद्रा बोलेरो (JK03L-9171) के रूप में की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। 21 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया गया है। 


* हिट-एंड-रन में शामिल चालक की पहचान :- शेख बुरहान तारिक, पुत्र तारिक अहमद शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी क़ाजीकुंड। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई जारी है। कुलगाम पुलिस की सख्त चेतावनी कुलगाम पुलिस ने कहा कि, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क़ानून का पालन करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की आगे जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post