* पत्रकारिता के क्षेत्र में 17 वर्षों के निःस्वार्थ, निर्भीक और समाजसेवी योगदान की सराहना
* 12 अक्टूबर को पुणे में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के हाथों होगा सम्मान समारोह
पुणे / अनिल पवार :- पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार, निडरता और ईमानदारी के साथ काम करते हुए सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाले, जनता की आवाज को शासन तक पहुँचाने वाले और सच की खोज में निरंतर सक्रिय रहने वाले पत्रकार फिरोज बशीर पिंजारी को प्रतिष्ठित “Lifetime Achievement in Journalism Award 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान KPM Media and Tech LLP की ओर से आयोजित “भारत उद्योग रत्न पुरस्कार 2025” समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025 को पुणे में आयोजित होगा, जहां प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और यह सम्मान प्रदान करेंगी।
* पत्रकारिता का सफर - शब्दों के जरिए समाज से जुडाव :- फिरोज पिंजारी दैनिक कोकण प्रदेश न्यूज़ और दैनिक कोकण प्रजा के मुख्य संपादक है। वे KP News Group के प्रमुख, न्यूज जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष और डी.के. फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस (मानवाधिकार संगठन) के महाराष्ट्र राज्य उपमुख्य पर्यवेक्षक है।
उन्होंने पत्रकारिता को सामाजिक न्याय का साधन बनाया, शेतकरी (किसान), महिला, युवा और आम नागरिकों की समस्याओं को उठाकर प्रशासन को जवाबदेह ठहराया। उनकी खबरें, संपादकीय लेख और रिपोर्ट्स ने शासन-प्रशासन को जनहित में कार्रवाई करने पर मजबूर किया।
* शिक्षा से मिली पत्रकारिता की मजबूत नींव :- फिरोज पिंजारी ने Mass Communication and Journalism में एम.ए. (पदव्युत्तर) और राजनीति विज्ञान (Political Science) में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की है। उनकी लेखनी में ज्ञान, प्रामाणिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने पत्रकारिता को कभी व्यवसाय नहीं माना, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाया। पत्रकार जनता का दर्पण है और समाज के हर वर्ग की आवाज बनना ही उसकी सच्ची पहचान है। इसी विचारधारा को उन्होंने अपने हर शब्द और कार्य में साकार किया।
* पुरस्कार की गौरवशाली पृष्ठभूमि :- यह पुरस्कार उन्हें “Lifetime Achievement in Journalism” श्रेणी में दिया जा रहा है। यह सम्मान उन पत्रकारों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
KPM Media & Tech LLP ने उनके 17 वर्षों के निष्ठापूर्ण योगदान, उनकी निर्भीक पत्रकारिता और जनहित के प्रति सतत संघर्ष की सराहना की है। समाज के वंचित तबकों के पक्ष में आवाज उठाना, मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर साहसपूर्वक रिपोर्टिंग करना और सत्य के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, यही उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है।
* KPM Media का गौरव संदेश :- फिरोज पिंजारी महाराष्ट्र की पत्रकारिता के एक तेजस्वी और निडर चेहरे है। उन्होंने सत्य के पक्ष में खड़े रहकर समाज में बदलाव की दिशा दी है। यह पुरस्कार उनके अथक परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक है।
* 12 अक्टूबर को पुणे में होगा भव्य सम्मान समारोह :- इस सम्मान समारोह में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुख्य अतिथि होंगी। राज्यभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को “भारत उद्योग रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
* पत्रकारिता की सच्चाई और ईमानदारी का प्रतीक :- फिरोज पिंजारी की लेखनी ने समाज के हर तबके का दर्द, जनता के अधिकार और लोकतंत्र की ताकत को मजबूती दी है। उनकी पत्रकारिता ने सत्ता को जवाबदेह बनाया, समाज को सोचने पर मजबूर किया और सच्चाई को सबसे बड़ी शक्ति साबित किया।
पत्रकारिता में निरंतरता, निडरता और सच्चाई को जिंदा रखने वाले कुछ नामों में फिरोज पिंजारी का नाम हमेशा सम्मान से लिया जाएगा। यह पुरस्कार उनकी उस कलम का सम्मान है जिसने समाज को जागरूक किया और सत्ता को सजग रखा।