हितेंद्र ठाकूर का जन्मदिन : वसई-विरार में राजनीतिक नेतृत्व की मिसाल

वसई-विरार :- महाराष्ट्र के बहुजन समाज के प्रभावशाली नेता और बहुजन विकास आघाडी के अध्यक्ष हितेंद्र विष्णु ठाकूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। 3 अक्टूबर 1961 को जन्मे ठाकूर ने 1988 से राजनीति में अपनी यात्रा शुरू की और वसई-विरार क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।


* राजनीतिक करियर :- ठाकूर ने अपनी राजनीतिक यात्रा वसई तालुका युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में शुरू की। इसके दो साल बाद, 1990 में, मात्र 29 वर्ष की आयु में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वसई-विरार के विधायक चुने गए। बाद में उन्होंने अपना स्वतंत्र राजनीतिक मार्ग अपनाया और वसई विकास मंडल की स्थापना की, जो बाद में बहुजन विकास आघाडी के रूप में विकसित हुआ। इस पार्टी के माध्यम से उन्होंने कई चुनावों में जीत हासिल की और जनता का विश्वास जीता।


* बहुजन विकास आघाड़ी का योगदान :- विरार में मुख्यालय रखने वाली बहुजन विकास आघाडी वसई-विरार-नालासोपारा क्षेत्र में सामाजिक और विकासात्मक परियोजनाओं में सक्रिय है। ठाकूर के नेतृत्व में यह पार्टी ठाणे जिले के कुणबी समाज में विशेष प्रभावशाली मानी जाती है।


* सामाजिक योगदान :- राजनीति के साथ-साथ ठाकूर समाज सेवा में भी सक्रिय है। स्थानीय विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय है।


आज उनके जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता और नागरिक उन्हें बधाई दे रहे है। ठाकूर के नेतृत्व में बहुजन विकास आघाडी आने वाले समय में भी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की उम्मीद जताई जा रही है।


महाराष्ट्र में बहुजन समाज के प्रभावशाली नेता और बहुजन विकास आघाडी के अध्यक्ष विधायक हितेंद्र जी ठाकुर को श्री. राहुल आत्माराव घरात, श्री. दलविंदर सिंह, श्री. समीर यशवंत पाटिल, श्री. समीर कदुलकर, श्री. प्रथमेश कैलास पाटिल, श्री. पराग वसंत पाटिल, श्री. संजय निषाद, श्री. विशाल विरारकर और बहुजन विकास आघाडी वालिव विभाग ओर सारंग मित्र मंडल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Post a Comment

Previous Post Next Post