नाशिक / फिरोज पिंजारी :- गुरुवार, 2 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती, विजयादशमी (दशहरा) और धम्मचक्र परिवर्तन दिवस एक साथ मनाए जाएगें। इसी शुभ अवसर पर भूमि किसान जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रतिनिधि मंदा दीपक पवार का भी जन्मदिन मनाया जाऐगा।
* समाज सेवा के लिए पहचान :- मंदा दीपक पवार ने पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ संभाला है। वे किसानों, मजदूरों और आम जनता के मुद्दों के लिए लगातार काम कर रहे है और समाज में अपनी अलग पहचान बना चुके है। उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए भूमि किसान जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रतिनिधि का पद सौंपा है।
* जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक कार्यक्रम :- मंदा पवार के जन्मदिन पर विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल और रुद्र आश्रम में वृद्धजन और बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही गरीब छात्रों को खाने का वितरण करके दिन को समाजोपयोगी गतिविधियों के साथ मनाया गया। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को धम्मचक्र परिवर्तन दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
* पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति :- इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेश्राम, सांस्कृतिक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम गायकवाड़, राष्ट्रीय सचिव हेमंतकुमार कुलकर्णी, राष्ट्रीय सलाहकार राजन गायकवाड़, महाराष्ट्र अध्यक्ष दीपक निकम, महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष प्रमिला चव्हाण, नाशिक जिला उपाध्यक्ष मोहन सौदागर, सुभाष पगार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
* राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रतिनिधि का आभार :- मंदा पवार ने सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और पार्टी और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
भूमि किसान जनता पार्टी की ओर से दशहरा, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और धम्मचक्र परिवर्तन दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ मंदा दीपक पवार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।