पेयजल की समस्या से जुझ रही ग्राम पंचायत भोंडवा के ग्रामीण जनता।

* जल निगम के कर्मचारियों की लाफरवाही से ग्रामीणों को नही मिल पा रहा नलजल का पानी।

* 13 महीने से वाल मेन का भुगतान नही होने के कारण पेयजल की सप्लाई बंद

लामता / शैलैंद्र सिंह सोमवंशी :- बालाघाट जिले के लामता तहसील अंतर्गत भोंडवा पंचायत के ग्रामीणजन पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम भोंडवा, सलंगटोला, दौनी, छुईटोला, जन्मखार, घुसीटोला के ग्रामीणजन लगातार 5 दिनों से नलजल की सप्लाई बंद होने के कारण पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। वर्तमान समय मे ग्रामीणों को कुआ, हेंडपम्प एवं नदी का पानी पीने मे मजबूर हो रहे है। यह पहली बार ऐसा नही हुआ है कि नल जल का पानी नही मिल रहा है, हर महीने नल जल का पानी 10 से 15 दिन दिया जाता है और कुछ गांव मे नल जल का पानी तक नही पहुँचता है। जिस कारण कभी नल जल का फ़िल्टर का पानी पीते है, तो कभी कुआ हेंडपम्प का पानी पीने के कारण ग्रामीणों मे सर्दी खासी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ग्राम पंचायत भोंड़वा मे सार्वजानिक कुआ भी नहीं होने के कारण पेयजल की किल्लत हो रही है। 


सरपंच मुकेश पाटिल ने बताया की ग्रामीणजनों द्वारा नलजल का बिल जमा नही किया जा रहा है। जिस कारण वालमेन का भुगतान नहीं कर पाये है, जिस कारण वालमेन ने नलजल का सप्लाई बंद कर दिया है।  शीघ्र ही वालमेन का भुगतान पंचायत द्वारा कर दिया जायेगा। कुछ लापरवाही जल निगम के कर्मचारियों कि है जो ढूटी फ़िल्टर प्लांट से ही पानी का सप्लाई नही दिया जाता है, जिस कारण जनता को  महीने भर नल जल का पानी नही मिलने के कारण पानी का पैसा जमा नही किया जाता है। इस कारण भोंड़वा पंचायत में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को परेशानिया का सामना करना पद रहा है। एरिया मैनेजर अमित बोरिकर को कल पंचायत के पुरे गांव का भ्रमण कराकर  जनता से रूबरू कराया जायेगा। शीघ्र ही पेयजल कि समस्या का निराकरण किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post