गडचिरोली / इलियास खान :- देसाईगंज में हजरत मोहम्मद पैगंबर का जन्मदिन ईद ए मिलाद बडे ही उत्साह के साथ मनाई गई। ईद-ए-मिलाद जिसे मिलाद उन-नबी भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे खास दिनों में से एक है। यह पर्व पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन मुसलमानों के लिए केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रेम और शांति का दिन भी है।
सुबह 8 बजे मदिना मस्जिद ग्राउंड पर इमाम नुरुद्दीन रझा, कारी इरफान रझा की प्रमुख उपस्थिती में परचम कुशाई कर रॅली जुलूस कि शुरुवात कि गई। जिसका प्रमुख आयोजन अहेले सुन्नत वल जमात कमेटी के नेतृत्व में किया गया। शहर का गस्त करने के बाद जुलूस का समारोप जामा मस्जिद में सलातो सलाम के बाद किया गया। इस समय जामा मस्जिद अध्यक्ष मो. आरिफ पटेल, इमाम मुफ्ती मंझर रजा और अहेले सुन्नत वल जमात कमेटी अध्यक्ष जावेद शेख, हाजी फैझान पटेल, हाजी सत्तार रिझवी, हाजी खलील खान, हाजी बशीर पटेल, हाजी गणी शेख आदी मौजूद थे। इस समय मेमन जमात कि तरफ से पानी तथा दूध का बाटा गया।
